बरेली। पूर्व विधायक रामसरन वर्मा करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल अभी हालत में सुधार है। बता दें, नगर के मोहल्ला दुबे में स्थित विधायक विवेक वर्मा के आवास में बाढ़ आने पर पानी घुस गया। जिस वजह से विवेक वर्मा ने फ्रिज का प्लग निकाल दिया। लेकिन कुछ देर के बाद उनके पिता रामसरन वर्मा आ गए और उन्होंने फ्रिज का प्लग लगा दिया। जैसे ही उन्होंन फ्रिज का प्लग बोर्ड में लगाया तो करंट लग गया और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक अब उनका स्वास्थ्य ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights