चीन के हुनान प्रांत के लियुयांग शहर में  पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद तबाही के भयावह दृश्य सामने आए हैं। धमाके के बाद इलाके में मलबा, आग और धुएं का गुबार फैल गया, जबकि मौतों का आंकड़ा 25 के पार पहुंच गया। राहत कार्य के लिए सैकड़ों बचावकर्मी और आधुनिक रोबोट तैनात किए गए हैं, जो मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह विस्फोट सोमवार दोपहर को हुनान प्रांत की राजधानी चांगशा के शहर लियुयांग में ‘हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिसप्ले कंपनी’ के कारखाने में हुआ।

 

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कई किलोमीटर तक तबाही का मंजर दिखा। राहत अभियान के लिए पांच दलों में 480 से अधिक बचावकर्मियों को तैनात किया गया है और तीन रोबोट को भी लगाया गया है। बचाव अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हुए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दूसरे दौर का तलाश अभियान अभी जारी है।

PunjabKesari

चीन दुनिया के प्रमुख पटाखा निर्माता और निर्यातक देशों में से एक है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर अनुसार, घटनास्थल के पास दो बारूद गोदाम होने के मद्देनजर बचावकर्मियों ने आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और इलाके की घेराबंदी कर दी है। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी के लिए अपने विशेषज्ञ घटनास्थल पर भेज दिए हैं। खबर के अनुसार, कंपनी के प्रमुख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights