उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पत्नी की कथित आत्महत्या के आठ दिन बाद एक युवक ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव का है। घरेलू कलह के कारण पांच मई को मिथुन रावत (22) की पत्नी शिवकुमारी (20) ने घर में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

ग्रामीणों के मुताबिक, इस घटना के बाद से मिथुन गहरे सदमे में था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे मिथुन घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर से करीब एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights