थाना मेहरबान की पुलिस ने एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसी के बाप द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक महीना पहले उसकी 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसी के पिता द्वारा उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया गया।

जांच अधिकारी ने बताया कि जिसके बाद पुलिस ने उक्त मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ननकू यादव के खिलाफ पास्को एक्ट अधीन दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights