पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में एक्शन लेते हुए कुख्यात गैंगस्टर और उसके सात साथियों को शनिवार (25 अप्रैल) को कुल्लू जिले से गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) ने राज्य पुलिस के समन्वय से की है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान पंजाब के गैंगस्टर हरप्रीत सिंह और उसके साथियों राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम उर्फ ​​सागर, सिकंदर, राजबिंदर, कोमल और तलविंदर कौर के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बृहस्पतिवार को मणिकर्ण पहुंचे थे.

कुल्लू पुलिस की मदद से दबोचा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और कुल्लू पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया. पुलिस के अनुसार, हरप्रीत के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक कुख्यात गैंगस्टर भी शामिल है.

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मदन लाल कौशल ने कहा कि यह सफल अभियान पंजाब और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर तालमेल का नतीजा है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

आरोपी एक निजी होटल में ठहरे हुए थे

बता दें कि आरोपी मणिकर्ण पहुंचकर एक निजि होटल में बैठे हुए थे. पुलिस को इनकी सूचना मिली. जिसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है. आरोपी गैंगस्टर हरप्रीत सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है. उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं.

हाल ही में उसके खिलाफ फिरौती के लिए डर पैदा करने का आरोप है. जिसके तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. साथ ही पुलिस सभी आरोपियों को खिलाफ आगे कार्रवाई करने में जुट गई है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights