मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने वैलेंटाइन डे के विरोध में लठ पूजन किया। इस दौरान वैलेंटाइन डे की आढ़ में छेड़खानी करने वालों को सबक सिखाने की बात कही।

शहर के प्रकाश मार्केट में क्रांति सेना ने अपने कार्यालय पर लठ पूजन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि वैलेंटाइन डे की आढ़ में लव डे, किस डे, रोज डे, हग डे के नाम पर पूरे सप्ताह नंगा नाच किया जाता है। ऐसे में कुछ विधर्मियों की ओर से नाबालिग हिंदू बहन बेटियों को वैलेंटाइन डे की आढ़ में लव जिहाद का शिकार बनाया जाता है। क्रांति सेना के नेताओं ने होटल रेस्टोरेंट मॉल मालिकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वह वैलेंटाइन डे पर अपने प्रतिष्ठान पर कोई भी ऐसा कार्यक्रम ना रखें, जिससे क्रांति सेना को उनका विरोध करना पड़े। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, डॉ. योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, अमित गुप्ता, संजीव वर्मा, आशीष शर्मा, जितेंद्र गोस्वामी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights