वाराणसी जिले के कछवा रोड स्थित मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब चार वर्ष की एक बच्ची के कुएं में गिरते ही उसे बचाने के लिए युवक भी कूद गया। दोनों को बचाने के लिए दूसरा युवक भी ल कुएं में छलांग लगा दिया। तीनों काफी देर तक जब बाहर नहीं निकले तब गांव में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और NDRF के साथ डीसीपी आकाश पटेल भी पहुंच गए।डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों के प्रयास से तीनों को बाहर निकाला जा सका। मौके पर कोहराम मचा गया। तीनों को अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में डाॅक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों के मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने हंगामा मचा दिया। NDRF को घेरकर उन्हें गांव के बाहर जाने से रोक दिया गया। हंगामा और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही गुड़िया गांव में कई थानों की फोर्स पहुंच गई।

तेरहवीं के भोज में इकठ्ठा हुआ था परिवार, परिजनों में कोहराम

जानकारी के मुताबिक गुड़िया गांव में ऋषिकेश की दादी के निधन के बाद गुरुवार को घर पर तेरहवीं भोज का आयोजन किया गया था। इसी दाैरान एक बच्ची खेलते वक्त कुएं में गिर गई। आसपास माैजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। भीड़ में माैजूद ऋषिकेश ने बच्ची को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। वह काफी देर तक जब बाहर नहीं आया। इसके बाद मदद के लिए रामकेश बिंद भी कुएं भी उतर गया। लेकिन, वो भी बाहर नहीं आया। गांववाले दोनों को कुएं के बाहर से आवाज देते रहे। जब कोई आवाज नहीं आई तब पुलिस को सूचना दिया गया। NDRF की टीम पहुंच गई और सबको एक-एक करके बाहर निकाला गया। ऋषिकेश के सिर पर चोट लगी थी। सबको एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights