दिल्ली के एक मेट्रों स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्टेशन परिसर के महिला शौचालय में एक पुरूष का शव मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और मेट्रो प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने जानकारी दी कि मामला उत्तर-पश्चिम दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन का है, जहां महिला शौचालय से शनिवार (25 अप्रैल) को एक पुरुष का शव मिला है. पुलिस ने बताया कि शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था.

पुलिस ने बताया कि शाम लगभग 5 बजकर 33 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष (PCR) को फोन कॉल पर सूचना मिली कि मेट्रो स्टेशन के अंदर सुलभ परिसर में स्थित महिलाओं का शौचालय अंदर से बंद है और उससे तेज दुर्गंध आ रही है. इसके बाज मेट्रो पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो अंदर करीब 40 साल के व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला.

  • इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के महिला शौचालय में मिला पुरुष का शव.
  • शौचालय अंदर से बंद था, तेज दुर्गंध आ रही थी.
  • शव लटका हुआ मिला, प्रथमदृष्टया देखभाल करने वाला प्रतीत.
  • पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से कर रही जांच.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रथमदृष्टया मृतक शौचालय का देखभाल करने वाला प्रतीत होता है. एक चश्मदीद ने बताया कि उसे आखिरी बार लगभग दो दिन पहले देखा गया था.’’शव को कब्जे में ले लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के शवगृह में 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखवाया गया है.  अब पुलिस दिल्ली मेट्रो अधिकारियों और अन्य स्रोतों की मदद से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही. है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है. यहां सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर एक पुरूष महिला वॉशरूम में क्यों गया और वहां उसने आत्महत्या की या किसी साजिश के तहत उसे मारा गया है. हालांकि, यह जांच का विषय है, लेकिन इस घटना से मेट्रो परिसर की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights