दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर शनिवार देर रात एक भयानक विमान हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से ज्यूरिख (SWR146) के लिए उड़ान भर रहे स्विस एयर के विमान के इंजन में टेकऑफ के वक्त अचानक आग लग गई। विमान में 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर्स सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बता दें कि यह घटना रात करीब 1 बजे के बाद की है।

PunjabKesari

चश्मदीदों के मुताबिक जैसे ही विमान ने रफ्तार पकड़ी उसके बाएं हिस्से से गहरा धुआं निकलने लगा। साथ ही दाईं तरफ लैंडिंग गियर के पास आग की लपटें देखी गईं।

 

पायलट ने तुरंत तकनीकी खराबी और इंजन फेल होने की सूचना दी जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।सुरक्षा कारणों से रनवे नंबर 28 को काफी देर तक बंद रखा गया जिससे कई अन्य उड़ानों के समय में भी बदलाव करना पड़ा।

 

 

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंच गईं। यात्रियों को बचाने के लिए विमान के इमरजेंसी गेट्स खोले गए और इमरजेंसी स्लाइड्स के जरिए सभी 232 यात्रियों और 13 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

इस भगदड़ और जल्दबाजी में 6 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिनका इलाज चल रहा है। वहीं अग्निशमन दल ने समय रहते इंजन की आग पर काबू पा लिया जिससे विमान में विस्फोट होने का खतरा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights