गागलहेड़ी(मनीष अग्रवाल)। कुतुबपुर कुसानी में बुधवार को सोते समय पांच माह की मासूम इशिका की गला रेत कर हुई हत्या का कुछ ही घंटों मे पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामला है रात को जब माँ अपनी बच्ची के साथ सो रही थी और सुबह उठकर अपनी बच्ची को लहूलहान देखा तो चीख पुकार मच गई तभी परिजन बच्ची को डॉक्टर के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित किया। मौके पर जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा। दिन निकलते ही हुई घटना ने सब को जंझोर कर रख दिया मौके पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ,एसपी सिटी व्योम बिंदल, फॉरेसिकम टीम व थाना प्रभारी पहुंचे जिन्होंने परिजनों से अलग-अलग बातचीत की सबके बयान अलग-अलग आए। वही बच्ची की दादी ने लगातार अपनी बहु शिवानी पर गलत आरोप लगाए । जिससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने थोड़ा दबाव बनाकर पूछताछ की तो बताया कि दादी ने ब्लेड से मासूम का गला काटा व दादा और और मृतका की बुआ खड़ी देखती रही। फिलहाल कुछ ही घंटे में पुलिस ने घटना का खुलासा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights