उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बार फिर खाद्य स्वच्छता से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के हुल्का मोहल्ला स्थित एक होटल में रोटी बनाते समय युवक द्वारा थूक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि होटल में काम कर रहा एक युवक रोटी बनाते समय उस पर थूक लगाता नजर आ रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहले भी इस तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें संबंधित आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की गई थी। ऐसे मामलों को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क है।

जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित युवक और होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights