उत्तर भारत में आज भी बारिश का दौर जारी है। हालांकि दिल्ली-NCR में मौसम साफ है और अच्छी धूप खिल गई है। लेकिन अलसुबह करीब 5 बजे चंडीगढ़ में भारी बारिश हुई। वहीं बीते दिन हुई बारिश के चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम ठंडा बना हुआ है।

उत्तर भारत के कुछ राज्यों में सर्द हवाएं भी चल रही हैं, जिन्होंने धूप खिलने के बावजूद मौसम को ठंड बनाया हुआ है। वहीं कल बूंदाबांदी के चलते जहां दिल्ली के अधिकतम तापमान में 9 डिग्री तक की गिरावट आ गई। वहीं UP में आज भी कहीं-कहीं आसमान में बादल छाए हैं और मौसम ठंडा है। तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights