झारखंड के चक्रधरपुर कस्बे में रविवार को एक महिला का शव कूड़े के ढेर में जलता हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित कस्बे के व्यस्त भारत भवन चौक पर कूड़े के ढेर में मिला

पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले तक शव आधा से ज्यादा जल चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। चक्रधरपुर थाने के प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि मामले में शामिल लोगों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आगे कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया, ऐसा संदेह है कि महिला की हत्या की गई है और सबूत छिपाने के लिए शव को बोरे में भरकर आग लगा दी गई।’’ पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 30 साल से अधिक प्रतीत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights