newly-appointed-office-bearers

नई टिहरी, 12 नवंबर । प्रतापनगर ब्लॉक की ओण पट्टी के ग्राम पंचायत थाला में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतापनगर के विधायक विक्रम नेगी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं सहित कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया।

वीरवार को थाला गांव में आयोजित समारोह में विधायक नेगी ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। परिवार और समाज के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ ही अब हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। इसलिए महिलाओं को चाहिए कि वे समूहों के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें।

उन्होंने थाला गांव के पूर्व प्रधान व समाजसेवी पारेश्वर प्रसाद भट्ट के निधन पर दुख जताते हुए पंचायतों में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी शिव सिंह पोखरियाल, गंभीर महर, राजेश रावत, केदार दत्त जोशी, गोपाल दत्त, मदन रावत, अरविंद राणा, हर्षमणि, सौंणा सिंह, युद्धवीर सिंह, राजपाल चौहान, विजय सिंह, अर्जुन सिंह, त्रेपन रौतेला, सैन सिंह, सौरभ सिंह को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, कनिष्ठ प्रमुख विशन सिंह रांगड, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पंवार, विजयपाल रावत, ब्लाक अध्यक्ष राकेश थलवाल, परमवीर पंवार, शिव सिंह पोखरियाल, प्रवीण पंवार, महिताब थलवाल, गजेंद्र रावत, राजेश रावत, केदार लाल, राम लाल आदि मौजूद थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights