दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार (30 अप्रैल) को एक वीडियो जारी कर कहा कि वो दिल्ली में हर उस जगह जायेंगी जहां गड़बड़ हो रही है. उन्होंने दिल्ली के किसी भी निजी स्कूलों में खुद निरीक्षण करने जाने की भी बात कही. अब इसको लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज उन्हें आड़े हाथों लिया है और कहा कि आप जनता को बेवकूफ बनाना बंद करिए. अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर सौरभ भारद्वाज ने रेखा के निरीक्षण वाले बयान को लेकर तंज भी कसे हैं.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब अभिभावक स्कूलों द्वारा लूट चुकें हैं तब रेखा गुप्त निरीक्षण के लिए स्कूलों का दौरा करेंगी. जब ए्क्शन लेना था तब लिया नहीं, अब जनता को बेवकूफ बना रही हैं. उन्होंने कहा, “दोस्तो कई बार ऐसे लोग मिलते हैं जो खुद को बहुत चालाक समझते है, इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ये दूसरों को बेवकूफ समझते हैं इससे हमें दिक्कत है. यहां ऐसी ही एक महिला हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी. देखिए उन्होंने क्या किया ..सारी दुनिया जानती है कि दिल्ली के स्कूल का सत्र 1 अप्रैल से शुरू होता है.”
- भारद्वाज ने बढ़ी हुई फीस और स्कूल की मनमानी पर कार्रवाई की मांग की.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समझती हैं कि सब लोग मूर्ख हैं।
निजी स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो गया है।
15 मार्च से 1 अप्रैल तक मध्यम वर्ग के माता-पिता को मजबूरन स्कूल के ही विक्रेताओं से बहुत महंगी किताबें, स्टेशनरी और ड्रेस खरीदनी पड़ीं।
अब जब सबने किताबें, स्टेशनरी और… pic.twitter.com/pA3VlW0j01— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) May 1, 2026
सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता से पूछा- अब किस बात का एक्शन लेंगी आप
AAP नेता ने कहा, “हर अभिभावक 15 मार्च से 1 अप्रैल तक स्कूल में जाता है प्राइवेट स्कूल की वार्षिक फीस देता है, अनाप-शनाप पता नहीं क्या-क्या फीस भरता है. जबरदस्ती स्कूल से उसे स्कूल यूनिफॉर्म और भारी भरकम किताबें खरीदनी पड़ती है.. 15-15 हजार रुपए देने पड़ते हैं. ये 15 मार्च से 1 अप्रैल तक होता है, लेकिन फिर भी यदि कोई न खरीदे तो जब 1 अप्रैल से स्कूल शुरू होता है तब रोज टीचर कहती है तुम्हारी किताब कहां है, तुम्हारी कॉपी कहां है, ड्रेस कहां हैं. 15 अप्रैल तक हर बच्चा या उसके मां बाप कैसे भी करके सब खरीद लेते हैं.
ये सब जानते हुए भी रेखा गुप्ता जी 30 अप्रैल को एक बहुत बढ़िया रील बनाकर भेज रही हैं कि अब मैं प्राइवेट स्कूल का निरीक्षण करूंगी. कोई भी स्कूल में महंगी यूनिफॉर्म या मंहगी स्टेशनरी कॉपी किताबे बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ एक्शन लूंगी. रेखा गुप्ता जी अब किस बात का एक्शन लेंगी आप, जो बिकना था बिक गया जो लूटना था लूट गया.”
सौरभ भारद्वाज ने कहा- बेवकूफ बनाना बंद करो
सौरभ भारद्वाज ने अंत में कहा,”अगर आपको एक्शन लेना है तो बढ़ी हुई स्कूल फीस पर लीजिए, क्योंकि इस साल और पिछले साल प्राइवेट स्कूलों ने 80 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी है. बच्चों से स्कूलों में उनसे प्रवेश शुल्क के नाम पर पर हजारों रुपये लिए गए…ट्यूशन फीस, एयर कंडीशन फीस, ओरिएंटेशन फीस, कंप्यूटर फीस के नाम पर पर हजारो रुपये लिए गए. आप पिछले साल से कह रही हैं कि आप बढ़ी हुई फीस पर एक्शन लेंगी, लेकिन आपने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया. डीपीएस ने बच्चों को प्रताड़ित किया, जिसपर कोर्ट ने भी एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए, लेकिन उसके खिलाफ भी आपने कोई एक्शन नहीं लिया. बेवकूफ बनाना बंद करो या काम करो”
