aap-kejariwal-action-maan

नई दिल्ली, 01 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पी कर विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आआपा) से तत्काल उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने मांग की है।

सचदेवा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि जिस तरह पंजाब के मुख्यमंत्री मान विधानसभा में लड़खड़ाते हुए पहुंचे और लड़खड़ाती जुबान में सदन में बोले, पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें रोका नहीं। इससे विधानसभा अध्यक्ष के ऊपर पर भी सवाल उठ रहे हैं। मान ने अपने कृत्य से लोकतंत्र को शर्मसार किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान जिस तरह आज हताशा में शराब पीकर विधानसभा में पहुंचे उससे स्पष्ट है कि उन्हें अब खुद भी पंजाब सरकार के स्थायित्व पर विश्वास नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि शराब के नशे में सदन में पहुंचने का यह कोई पहला मौका नहीं है, वह इसके पहले बतौर सांसद, लोकसभा में भी नशे में पहुंच चुके हैं।

सचदेवा ने कहा कि पंजाब के साथ दिल्ली एवं देश की जनता भगवंत मान के कृत्य को देख कर स्तब्ध है और चाहती है की आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अविलंब उन पर कार्रवाई करें।

———–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights