सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जमानत रद्द करने की याचिका सामान्य परिस्थति में उसी जज के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करनी चाहिए जिस जज ने पहले जमानत दी थी। कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में दो आरोपियों की जमानत रद्द करने के आवेदन को जमानत देने वाले के बजाय दूसरे जज के समक्ष सूचीबद्ध करने पर आपत्ति जताई।

इलाहाबाद हाई कोर्ट सोमवार को ज्ञानवापी परिसर के दक्षिणी व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा की वाराणसी जिला अदालत की अनुमति देने के आदेश के खिलाफ अपील पर फैसला सुनाएगा। यह अपील ज्ञानवापी मस्जिद समिति न की है। जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच ने 15 फरवरी को दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights