पंजाब के जालंधर और अमृतसर शहरों में मंगलवार रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुख्यालयों के पास हुए उच्च तीव्रता वाले आई.ई.डी. धमाकों के बाद पूरे राज्य में व्यापक सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि इन दोनों धमाकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा किया जा रहा दावा 
सूत्रों के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने जालंधर हमले की जिम्मेदारी ली है। इसके साथ ही संगठन ने एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी और उनके परिवार को निशाना बनाने की धमकी भी दी है। इस संबंध में एक पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें इन धमाकों की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा लेने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले की गंभीरता से जांच कर रही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम पहला धमाका जालंधर के पीएपी चौक के पास करीब 7:57 बजे हुआ, जहां फुटपाथ पर खड़े एक एक्टिवा स्कूटर को निशाना बनाया गया था। इसके कुछ घंटों बाद, रात करीब 11 बजे अमृतसर में बीएसएफ खासा कैंप के गेट नंबर 5 और 6 के बाहर दूसरा धमाका हुआ। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights