जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक मुगल रोड पर जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य इन दिनों युद्ध स्तर पर जारी है। भारी बर्फबारी के चलते बंद पड़े इस अहम मार्ग को बहाल करने के लिए संबंधित एजेंसियां दिन-रात जुटी हुई हैं। मशीनों और कर्मचारियों की मदद से सड़क पर जमी मोटी बर्फ को तेजी से साफ किया जा रहा है।

PunjabKesari

अधिकारियों के अनुसार, यदि मौसम अनुकूल रहा तो मुगल रोड को जल्द ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। यह सड़क पुंछ और शोपियां को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसके खुलने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा या खतरे से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights