जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के राजबाग सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट जथाना गांव के पास उझ नदी के किनारे वाले इलाके में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि की सूचना दी थी, जिनमें से एक भारी बैग लेकर जा रहा था। इसके बाद संयुक्त तलाशी दल ने वहां पहुंचकर सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी दल को अभी तक कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है, लेकिन पैरों के निशान से कुछ लोगों की गतिविधियों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights