उत्तर प्रदेश के महराजगंज में बुधवार को वकीलों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान वकील जान बचाकर भाग रहा था, लेकिन वकील उसको पीटते रहे।

कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह की एक वकील से जमीन विवाद को लेकर बहस हो गई। इसके बाद वकील और उसके साथी दारोगा पर टूट पड़े। जैसे ही दारोगा दुर्गेश पिटाई से बचने के लिए दौड़े तो वकील भी उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। पुलिस का कहना है कि वकीलों को ऐसा नहीं करना चाहिए था, अगर उनको कोई शिकायत थी तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करते। वहीं, लोग कह रहे हैं कि मामला कई दिनों से चल रहा था। वकील दारोगा से काफी नाराज थे। इसकी शिकायत एसपी से की थी।

वकीलों का कहना है कि दारोगा और उनके बीच कहासुनी हुई। दारोगा ने वकीलों के साथ धक्का-मुक्की। दारोगा पर आरोप लगाते हुए वकीलों ने कहा कि दारोगा मनमाने ढंग से काम करता है। जब इसकी शिकायत की जाती है तो सुनवाई नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights