मुजफ्फरनगर के चरथावल में शनिदेव की मूर्ति हटाने के विरोध में तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम धरनास्थल पर पहुंची। वहीं, कड़ाके की ठंड में एक युवक की हालत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं, तहसीलदार सदर संजय सिंह टीम के साथ शाम को मौके पर पहुंचे और भूमि की पैमाइश कराई।

मंगलवार को बेमियादी धरने पर बैठे दुष्यंत राणा का तीसरे दिन आमरन अनशन जारी रहा। गांव के बाहरी छोर पर प्रशासन ने तीन दिन पूर्व शनि की मूर्ति की शिला को हटवा दिया था। उसके बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। महिलाएं भी शामिल हैं। पुरुष और महिलाएं रात-दिन खुले आसमान के नीचे एक टैंट में धरना देने को मजबूर है।

वहीं, धरने पर बैठे युवक आदेश की हालत बिगड़ने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। डॉ. खालिद ने एंबुलेंस से युवक को जिला चिकित्सालय भिजवाया। बताया कि युवक का बीपी बढ़ने से दिक्कत हुई थी। मौके पर 45 ग्रामीणों का चेकअप कर जरूरी दवाएं दीं।

उधर, शाम को तहसीलदार भी मौके पर पहुंचें। उनके साथ भूमि की पैमाइश के लिए टीम साथ थी। सपा के क्षेत्रीय विधायक पंकज मलिक के भाई निशांत मलिक ने धरने पर पहुंच कर धरनारत लोगों का हाल जाना। भाजपा के स्थानीय नेता भी धरने पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण मूर्ति को पुन: स्थापित कराने की मांग पर अड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights