बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर के बरामदे में सो रहा था शख्स
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नैनी गांव निवासी मदन प्रसाद यादव (65) शुक्रवार की रात में खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर बरामदे में सोने चले गए थे। इस दौरान अपराधियों ने उनकी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights