धर्मनगरी मथुरा के ब्रज क्षेत्र में ईद के दिन खुशियों की जगह मातम और गुस्से ने ले ली। विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर, जिन्हें दुनिया फरसा वाले बाबा के नाम से जानती थी, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरा इलाका सुलग उठा है। आरोप है कि गौ-तस्करों ने बाबा को अपनी गाड़ी से बेरहमी से कुचल दिया। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ पाताल तक जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

तड़के 4 बजे का खूनी सन्नाटा
घटना शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के के बीच की है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-आगरा हाईवे पर बाबा अपनी बाइक से गौ-तस्करों के एक ट्रक का पीछा कर रहे थे।

साजिश या हादसा? 
चश्मदीदों का आरोप है कि तस्करों ने जानबूझकर गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और बाबा को कुचल दिया। मौके पर ही बाबा ने दम तोड़ दिया। भीड़ ने मौके से एक मुस्लिम युवक को पकड़ लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।

हाईवे बना कुरुक्षेत्र, पथराव और चक्का जाम
बाबा की मौत की खबर जैसे ही फैली, सैकड़ों गौरक्षक और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ बाहरी तत्वों ने पथराव भी किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई और ब्रज क्षेत्र में ईद का दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया।

SSP का बयान- हर एंगल से जांच जारी
मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना रात करीब 3-4 बजे की है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह कोहरे के कारण हुआ हादसा लग रहा है, जिसमें ट्रक चालक भी घायल है। हालांकि, हम साजिश के एंगल से भी जांच कर रहे हैं। कानून हाथ में लेने वालों और पत्थर चलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

CM योगी का चला हंटर 
लखनऊ से इस पूरी घटना पर नजर रख रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ित पक्ष को न्याय का भरोसा दिलाते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights