सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। जनपद की गागलहेडी पुलिस ने अपनी टोली से बिछडे हुए कांवडियां बच्चा को उनकी टोली को किया सुपुर्द। एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा एक नई पहल कर कावड मार्ग पर सभी बीट सिपाही से लेकर थाना प्रभारियों के नंबर के बोर्ड लगवाये गये है ताकि आमजन या कावड ला रहे शिव भक्तों को कोई भी परेशानी होने पर तुरन्त पुलिस की मदद ले सके। वही सहारनपुर के थाना गागलहेडी क्षेत्रान्तर्गत एक कांवडियाँ बच्चा अपनी कांवडियाँ टोली से बिछड गया था। जिनके परिजनों द्वारा ढूँढने का काफी प्रयास किया परन्तु नही मिला, परिजनों द्वारा थाना गागलहेडी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा कांवडियां बच्चा के साथ आयी टोली को गाडी में बैठाकर तीन किलोमीटर दूर पहुँचकर बिछडे हुये बच्चे को उसके साथी कांवडिया/परिजन से मिलवाया व साथ आये कावंडियों को हिदायत दी गई, की सभी लोगों के पास अपने साथियों के मोबाईल नम्बर होने चाहिये। जिससे आपसी सम्पर्क मोबाईल फोन के माध्यम से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights