यूपी के बरेली जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अबतक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जिले में नायलॉन और कांच की परत वाले चीनी मांझे के निर्माण, भंडारण और बिक्री को रोकने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है।

8 मामले किए दर्ज 
जिलाधिकारी ने कहा, ”प्रशासनिक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम गठित की गई हैं। शहर में तीन टीमें काम कर रही हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग टीम तैनात की गई हैं।” पुलिस ने बताया कि पिछले 20 दिनों में चीनी मांझा की बिक्री और भंडारण के आरोप में आठ मामले दर्ज किए गए हैं और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि अवैध चीनी मांझे के खिलाफ 15 जनवरी से विशेष अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा, ”सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में टीम 11 फरवरी तक लगातार जांच और छापेमारी कर रही हैं। पुलिस थानों में में मांझा बनाने वालों के साथ बैठकें भी की गई हैं।” जिलाधिकारी ने चीनी मांझे के निर्माण, भंडारण या बिक्री के बारे में सही जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए इनाम की घोषणा की। उन्होंने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी ने लोगों से जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights