केरल में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव की सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की एक दशक बाद राज्य की सत्ता में जोरदार वापसी के संकेत मिलते ही सोमवार को इंदिरा भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

उत्साहित कार्यकर्ताओं की भीड़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उमड़ पड़ी और उन्होंने नारे लगाए, ढोल बजाए साथ ही मिठाइयां बांटीं। बड़े-बड़े टेलीविजन स्क्रीन पर जब यूडीएफ 140 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए आवश्यक आंकड़े को पार करता हुआ और फिर 100 सीटों के आंकड़े से आगे बढ़ता दिखा तो यह जश्न और भी तेज हो गया।

जैसे ही सीटों की संख्या तीन अंकों के पार पहुंची कार्यकर्ता पटाखे फोड़ने लगे और परिसर में पार्टी के झंडे लहराने लगे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही वरिष्ठ नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। रमेश चेन्निथला का जोरदार तालियों से स्वागत किया गया, जबकि के सी वेणुगोपाल को नारों और ढोल की थाप के बीच कार्यालय में ले जाया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights