उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एक छात्र को जाति पूछ कर पीटने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि छात्र प्रशांत मिश्रा ने आरोप लगाया कि वह बुधवार अपराह्न को अपनी कक्षा में था कि तभी हिमांशु यादव ने उससे उसकी जाति और पाठ्यक्रम के बारे में पूछने के बाद उसकी पिटाई कर दी।

प्रशांत ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। भेलूपुर के सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस घटना की निंदा की। परिषद के इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि लंबे समय से कुछ राजनीतिक दलों के असामाजिक तत्व अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए परिसर को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने विश्वविद्यालय प्रशासन से दोषी आपराधिक तत्वों को तत्काल चिन्हित कर उन पर कड़ी कानूनी और अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights