उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के अमांपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बंद घर के भीतर एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पिछले तीन दिनों से घर में कोई हलचल ना होने के कारण पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का खुलासा किया।

कैसे हुआ घटना का खुलासा?
मिली जानकारी के मुताबिक, अमांपुर में गुप्ता एजेंसी पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले श्यामवीर सिंह (50) का घर पिछले तीन दिनों से बंद था। शनिवार को जब घर से कोई बाहर नहीं निकला और ना ही कोई आहट सुनाई दी, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा खौफनाक था। घर के अलग-अलग हिस्सों में परिवार के सभी सदस्यों के शव पड़े हुए थे।

मृतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतकों में परिवार के मुखिया और उनके बच्चे शामिल हैं:-
– श्यामवीर सिंह (50):
जो वेल्डिंग का काम कर जीवनयापन करते थे।
– शीला (48): श्यामवीर की पत्नी।
– प्राची (12) व आकांक्षा (10): श्यामवीर की बेटियां।
– ग्रीस (8): श्यामवीर का इकलौता बेटा।

सामूहिक आत्महत्या या कुछ और?
शुरुआती जांच और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी या किसी बड़े तनाव के कारण श्यामवीर ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया और फिर खुद की भी जीवनलीला समाप्त कर ली।

हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी थ्योरी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस महानिरीक्षक और फॉरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद हैं। जांच एजेंसियां कर्ज, आपसी रंजिश और हत्या जैसे सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights