उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार सवार की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने रविवार को बताया कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान खानकाह बहरामपुर इलाके के निवासी रमेश (25) और जुगनू (28) के रूप में हुई है. शनिवार रात लाटघाट बाजार में लगे मेले से दोनों लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

पुलिस ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए कार सवार की तलाश शुरू कर दी गई है. 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार स्पीड में थी. जिससे बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights