प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को असीमित क्षमताओं वाला प्रदेश करार देते हुए बुधवार को कहा कि कभी पिछड़ा और ‘बीमारू’ कहा जाने वाला यह राज्य अब एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जैसे बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने हरदोई के मल्लावां में 594 किलोमीटर लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में हरदोई से भी किसी एक्सप्रेसवे के गुजरने की कल्पना नहीं की जा सकती थी लेकिन यह काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में ही सम्भव हुआ है।

उन्होंने कहा, ”पहले उत्तर प्रदेश को पिछड़ा और बीमारू प्रदेश कहा जाता था लेकिन आज यह प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बहुत बड़ा लक्ष्य है लेकिन इसके पीछे उतनी ही बड़ी तैयारी भी है क्योंकि उत्तर प्रदेश के पास असीम क्षमता है। देश की इतनी बड़ी युवा आबादी की क्षमता उत्तर प्रदेश के साथ है। इसका इस्तेमाल हम उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ”उत्तर प्रदेश ने पुरानी सियासत को भी बदला है और नई पहचान भी बनाई है।” मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश आयेगा तो नए उद्योग और कारखाने लगेंगे और तब आर्थिक प्रगति के दरवाजे खुलने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, इसी विजन को केंद्र में रखकर बीते वर्षों में लगातार काम हुआ है। उन्होंने कहा, ”आप सब खुद भी महसूस कर रहे हैं कि जिस उत्तर प्रदेश की पहचान पहले पलायन से होती थी, आज उसे इन्वेस्टर्स समिट और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए जाना जा रहा है। आज अगर भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता है तो उसमें उत्तर प्रदेश की बहुत बड़ी भूमिका है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights