भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई ले रहा है और 30 सितंबर 2025 तक यह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। अगले 2-3 दिनों में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। दिल्ली-NCR से मानसून पहले ही विदा हो चुका है, जिसके चलते अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही, अक्टूबर की शुरुआत में सर्दी का मौसम दस्तक देने को तैयार है।

अक्टूबर में शुरू होगा प्री-विंटर
IMD के अनुसार, अक्टूबर शुरू होते ही उत्तर भारत में सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगेगी, जो प्री-विंटर की शुरुआत का संकेत है। नवंबर तक दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और चंडीगढ़ में कोहरा छाने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो सकती है।

ला नीना का असर, ठंड और भारी बर्फबारी की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस बार प्रशांत महासागर में ला नीना के सक्रिय होने की 70% संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी हवाएं चलेंगी, जिससे भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक ठंड पड़ सकती है। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप रहेगा, जबकि हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बारिश भी देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights