पहलवान विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 की चयन ट्रायल्स में शामिल होने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से तत्काल कोई राहत नहीं मिली है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) द्वारा उन्हें ट्रायल्स से बाहर रखे जाने के खिलाफ दायर याचिका पर अदालत ने जुलाई में सुनवाई का फैसला किया।

न्यायमूर्ति पुरुपेंद्र कुमार कौरव की एकल पीठ ने कहा कि ट्रायल्स 30 मई को होने वाले हैं, इसलिए बिना पूरी सुनवाई के उन्हें भाग लेने की अनुमति देना उचित नहीं होगा। अदालत ने टिप्पणी की कि अनावश्यक रूप से उन्हें भाग लेने की अनुमति देकर बाद में यह कहना कि वह अमान्य था, इसका कोई फायदा नहीं है। विनेश के वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि याचिका के अंतिम फैसले तक विनेश को ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दी जाए।

क्या है पूरा विवाद?
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए होने वाले ट्रायल्स से विनेश फोगाट को बाहर रखने का फैसला किया था। WFI के इसी कड़े रुख और नियमों के खिलाफ विनेश ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब चूंकि सुनवाई जुलाई तक टल गई है और ट्रायल्स मई के अंत में ही हैं, ऐसे में विनेश फोगाट के एशियन गेम्स में शामिल होने की उम्मीदों को गहरा धक्का लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights