फिल्म इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे की सच्चाइयों को लेकर अक्सर खुलकर बात करने वाले अन्नू कपूर ने इस बार एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के समय कई बार एक्टर अपना कंट्रोल खो बैठते हैं और शर्मनाक हरकत कर बैठते है।
अन्नू कपूर ने बताया कि यह कोई एक बार की बात नहीं है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कई बार होता है। उनके अनुसार, कुछ कलाकार सीन में इतने ज्यादा बहक जाते हैं कि डायरेक्टर के cut बोलने के बाद भी रूकते नहीं हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने खुद कभी ऐसी हरकत नहीं की और हमेशा प्रोफेशनल तरीके से काम किया।
इस बातचीत के दौरान उन्होंने एक घटना का जिक्र किया, लेकिन उस अभिनेता का नाम बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि एक इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान एक अभिनेता पूरी तरह से नियंत्रण खो बैठा था। हालत इतनी खराब हो गई थी कि डायरेक्टर के बार-बार कट कहने के बावजूद वह नहीं रूका। उस स्थिति से बाहर निकलने के लिए अभिनेत्री को काफी असहज स्ठिति का सामना करना पड़ा।
इस घटना का असर अभिनेत्री पर गहरा पड़ा। अन्नू कपूर के अनुसार, वह इतनी डर गई थीं कि दो दिन तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकलीं। यह घटना फिल्म इंडस्ट्री के उस पहलू को सामने लाती है, जिसके बारे में आमतौर पर खुलकर बात नहीं होती।
अन्नू कपूर पहले भी कई बार बॉलीवुड के अंदरूनी किस्से साझा कर चुके हैं। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में बहुत कुछ ऐसा होता है, जो दर्शकों तक नहीं पहुंचता। इस बार भी उन्होंने बिना नाम लिए इशारों में काफी कुछ कह दिया, जिससे यह साफ है कि फिल्मी दुनिया जितनी चमकदार दिखती है, उतनी सरल नहीं है।
करियर की बात करें तो अन्नू कपूर एक अनुभवी अभिनेता होने के साथ-साथ बेहतरीन होस्ट, गायक भी हैं। उनका जन्म 20 फरवरी 1956 को हुआ था और उन्होंने अपने लंबे करियर में कई अलग-अलग कैरेक्टर्स से पहचान बनाई है।
