हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का सोमवार (27 अप्रैल) को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के सायन अस्पताल में दोपहर करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर है।

अस्पताल में चल रहा था इलाज
जानकारी के अनुसार, भरत कपूर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनके करीबी मित्र और अभिनेता अवतार गिल ने उनके निधन की पुष्टि की है।

शाम को हुआ अंतिम संस्कार
भरत कपूर का अंतिम संस्कार सोमवार शाम करीब 6:30 बजे परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में किया गया। वहीं, 30 अप्रैल को उनकी प्रेयर मीट आयोजित की जाएगी।

इंडस्ट्री और फैंस ने दी श्रद्धांजलि
उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि भरत कपूर का जाना मनोरंजन जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights