15 मई 2026 आम आदमी की रसोई से लेकर ऑफिस जाने वाली बस तक अब सब कुछ महंगा होने वाला है। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार आज ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। पेट्रोल की कीमतों में 3.14 रुपये और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह से ही लागू हो गई हैं। ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से आलू, प्याज और हरी सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं। यही नहीं दूध और डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है।

PunjabKesari

जानें क्यों बढ़ जाएगी आपकी परेशानी?

ईंधन महंगा होने का मतलब सिर्फ गाड़ी की टंकी फुल कराना महंगा होना नहीं है। जब डीजल महंगा होता है, तो माल ढुलाई (Logistics) का खर्च बढ़ जाता है जिससे हर छोटी-बड़ी चीज के दाम बढ़ जाते हैं।

1. किचन का बजट होगा प्रभावित

मंडियों तक सब्जियां और फल ट्रकों के जरिए पहुंचते हैं। ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से आलू, प्याज और हरी सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं। यही नहीं दूध और डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है क्योंकि पशुओं का चारा और दूध की सप्लाई चेन पूरी तरह डीजल पर निर्भर है।

PunjabKesari

2. सफर करना पड़ेगा भारी

ऑटो, टैक्सी और बस ऑपरेटर जल्द ही अपने किराए बढ़ा सकते हैं। डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर स्कूल वैन और बस की फीस पर पड़ेगा जो अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगा।

PunjabKesari

3. ऑनलाइन शॉपिंग और फूड डिलीवरी

अगर आप ऑनलाइन सामान मंगाने या खाना ऑर्डर करने के शौकीन हैं तो तैयार हो जाइए। Zomato, Swiggy, Amazon और Flipkart जैसी कंपनियां अपना ‘डिलीवरी चार्ज’ बढ़ा सकती हैं। कूरियर कंपनियों पर भी इसका सीधा असर दिखेगा।

PunjabKesari

4. घर बनाना भी हुआ मुश्किल

सीमेंट, सरिया और ईंटें जैसे भारी सामान को ढोने के लिए भारी ट्रकों का इस्तेमाल होता है। डीजल महंगा होने से इन निर्माण सामग्रियों की कीमतें बढ़ेंगी जिससे अब अपना सपनों का घर बनाना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights