बीते कुछ समय से देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। ऐसे में आज यानि 3 मई को मौसम ने करवट ली है। Western Disturbance के प्रभाव से उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई मैदानी राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है।

PunjabKesari

दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश का दौर

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों  जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के वक्त 30 से 50Kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की  पूरी संभावना है। वहीं IMD ने यहां पर 3 और 4 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसा अनुमान है अधिकतम तापमान 37°C के आसपास रह सकता है, जिससे लू जैसी स्थिति से बचाव रहेगा।

 

PunjabKesari

पहाड़ों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

पहाड़ी इलाके की बात करों तो उतराखंड में अगले 2 से 3 दिन मौमस काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जैसे जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर 50 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

जानिए आपके शहर का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 39°C 26°C
जयपुर 39°C 26°C
दिल्ली 37°C 25°C
चेन्नई 37°C 28°C
लखनऊ 34°C 23°C
मुंबई 33°C 29°C
कोलकाता 32°C 27°C
पटना 32°C 24°C
रांची 32°C 22°C
शिमला 26°C 14°C
नैनीताल 24°C 15°C

देश के अन्य राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखेगा। यहां पर धूल भरी आंधी क के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

राजस्थान और मध्य प्रदेश: जयपुर, ग्वालियर और भोपाल समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पूर्वी राजस्थान और उत्तरी एमपी में छिटपुट बारिश और आंधी की संभावना है।

बिहार और झारखंड में  यहाँ दिन में उमस परेशान कर सकती है, लेकिन देर शाम गरज के साथ बौछारें पड़ने से मौसम सुहावना हो जाएगा।

दक्षिण भारत: तमिलनाडु और केरल में प्री-मानसून गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। चेन्नई समेत कई तटीय इलाकों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

गुजरात और महाराष्ट्र: मुंबई और कोंकण बेल्ट में उमस ज्यादा रहेगी। यहां भी हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है, लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा।

<

>

IMD ने दी ये सलाह

मौसम विभाग ने आंधी और बिजली चमकने के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों को ओलावृष्टि और तेज बारिश के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights