आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में बुधवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तलाशी अभियान खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाया गया था। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित बरदार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “पुलिस से हुई मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए।”

रामपचोडावरम के डीएसपी जीएस प्रशांत ने कहा, “माओवादियों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। जांच जारी है, और पुलिस ने क्षेत्र में किसी भी अन्य माओवादी की उपस्थिति का पता लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights