हाल ही में जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख की जिस तरह से खातिरदारी की गयी उसके बाद से ही भारत की कूटनीति पर सवाल उठ रहा था। आखिर आसिम मुनीर के इतने जिगरीयार कैसे बच गये थे ट्रंप। भारत क्या अपनी कूटनीति में विफल हो रहा है.. इस तरह के सवाल देश के अंदर ही विपक्षी दलों ने उठाए थे। अब इस पर भारत के विदेश मंत्रालय का बया आया है। 

भारत ने कहा कि उसने पाकिस्तान के सेना प्रमुख की व्हाइट हाउस की हालिया यात्रा पर संज्ञान लिया है। साथ ही उसने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है और ‘‘हम 21वीं सदी की इस सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी की प्रगति को लेकर आश्वस्त हैं’’। राजधानी में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस की ओर से दिए गए निमंत्रण के बारे में पूछा गया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18 जून को व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख के साथ दोपहर का भोजन किया था। जब जायसवाल से पूछा गया कि भारत इस निमंत्रण को किस तरह से देखता है, तो उन्होंने कहा, ‘‘व्हाइट हाउस के निमंत्रण के बारे में आपके सवाल पर, हमने यात्रा का संज्ञान लिया है। मुझे इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करनी है।’’ अपनी टिप्पणी में उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों के महत्व को भी रेखांकित किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जहां तक ​​भारत-अमेरिका संबंधों का सवाल है, मैं आपको याद दिला दूं कि अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी व्यापक है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और बढ़ते रणनीतिक समागम पर आधारित है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर उच्च स्तर पर ध्यान दिया जा रहा है और यह व्यापार से लेकर महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में निरंतर संवाद तथा सहयोग में परिलक्षित होता है।’’ जायसवाल ने कहा, ‘‘हम 21वीं सदी की इस सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी की प्रगति के प्रति आश्वस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights