अयोध्या पुलिस ने शहर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर एक निजी अतिथि गृह के मालिक गणेश अग्रवाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 11 लड़कियों को भी पकड़ा गया। अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को पुलिस टीम अतिथि गृह पहुंची, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि कमरों में मौजूद लड़कियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाहर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और सभी को थाने लाया गया।

सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि गणेश अग्रवाल ने इन लड़कियों को बिहार और गोरखपुर से लाया था। उन्होंने बताया कि प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रवाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights