लखनऊ । दो दिवसीय अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बुधवार देर रात विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने निकले और विकास कार्यों को परखा।

आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने देर रात गुप्तार घाट व नवनिर्मित गुप्तार घाट पार्क का निरीक्षण किया। यहां से बंधा होते हुए वे राम की पैड़ी गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सूरज कुंड का निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री ने लेजर शो का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बारीकी से सभी कामों को देखा और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंचे। वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला और श्रीराम जन्मभूमि में श्रीराम लला का दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के मंदिर निर्माण का जायजा भी लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आयुक्त सभागार में अयोध्या और अयोध्या मंडल की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। जहाँ  अयोध्या एवं अयोध्या मण्डल में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आज अयोध्या में ही रात्रि निवास करेंगे। वह 15 जून को भरतकुंड पर भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा में लोगों को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान वह केंद्र सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों को जनता-जर्नादन के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी भाजपा युवा मोर्चा की साइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वह करीब दोपहर 12:30 बजे भरतकुंड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, विधायक रामचंद्र यादव, जिलाधिकारी नीतीश कुमार, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights