उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार को एक विदेशी महिला ने कथिक तौर पर आत्महत्या कर ली। उसका शव स्टोर रूम में फंदे से लटकता मिला। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये घटना आशियाना क्षेत्र का है। सेक्टर एम के रहने वाले जूड आगस्टीन चेक रिपब्लिक में पढ़ाई कर रहा है। इस दौरान उसने युक्रेन की रहने वाली उकसाना ममचर से शादी कर ली। तीन महीने पहले उकसाना के प्रेग्नेंट होने पर जूड आगस्टीन ने उसे मां रूथ मीनूवाज के पास भेज दिया। 14 जून को उकसाना ने बेटे को जन्म दिया। शनिवार को अस्पताल से लौटने के बाद तड़के में उकसाना ने स्टोर रूम में लगे पंखे के हुक के सहारन रस्सी फंसाकर फांसी लगा ली।

वहीं इस घटना को लेकर एडीसीपी पूर्वी सै. अली अब्बास ने बताया कि हादसे की सूचना जूड आगस्टीन की मां रूथ ने पुलिस को दी। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही इस बात की जानकारी युक्रेन एम्बेसी को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights