पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम में तेजी से बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

कब से कब तक होगी बारिश? (rain in up)
मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 31 मार्च तक पश्चिमी यूपी समेत कुल 38 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। कुछ जगहों पर बिजली गिरने का भी खतरा है। बारिश होने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन जिलों में चलेगी तेज हवा ( up weather)
पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में वाराणसी, सुल्तानपुर, सोनभद्र, भदोही, संत कबीर नगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, कौशांबी, जौनपुर, गोरखपुर, गाजीपुर, देवरिया, चित्रकूट, चंदौली, बलिया, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर शामिल हैं।

बिजली गिरने की चेतावनी (weather update)
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। इनमें वाराणसी, सुल्तानपुर, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, शामली, भदोही, संत कबीर नगर, सहारनपुर, रायबरेली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, मेरठ, मऊ, अयोध्या, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights