कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव की लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है।  मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है।  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 4 जून को गठबंधन की सरकार बनेगी। दो विचार धाराओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार ही सबसे बड़ी ताकत है।  हम गरीबों के लिए लड़ रहे है।

उन्होंने कहा कि अभी तक चार चरण में चुनाव हो गया है इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है। मोदी सरकार का विदाई तय है। 2024 का चुनाव देश के लोक तंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। एक तरफ गरीबों के पक्ष में लड़ने वाले पार्टियां है दूसरी तरफ अमीरों के साथ रहकर चुनाव लड़ रही पार्टिया है। सरकारी नौकरियां बहुत खाली है लेकिन केंद्र की सरकार उसको भरने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन हमारा गठबंधन बेरोजगारी के खिलाफ लड़ रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights