रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नामांकन भरने से पहले लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए।

यहां से वह पार्टी रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य नेताओं के साथ नामांकन के लिए रवाना होंगे। नामांकन से पहले जुलूस भी निकाला जाएगा।

इस दौरान मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर भी मौजूद रहेंगे और अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

सोमवार सुबह से ही लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। ढोल नगाड़े के साथ लोग जुलूस में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

मुस्लिम महिलाएं भी स्वागत के लिए पहुंची।

लखनऊ संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रविवार रात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights