भूमिया खेड़ा योगा शाखा कक्षा के केंद्र प्रमुख संजय गर्ग के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न

शामली। जनकल्याण योग सेवा ट्रस्ट की एक बैठक भूमिया खेड़ा पर संगठन के अध्यक्ष अशोक कोरियर योगाचार्य की अध्यक्षता में व भूमिया खेड़ा योगा कक्षा के केंद्र प्रमुख संजय गर्ग के संचालन में आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए अशोक कोरियर योगाचार्य ने कहा जनकल्याण योग सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान मे भूमिया खेड़ा पर स्थित बारात घर के हाल कमरे में 15 जून से 21 जून तक स्वास्थ्य योग सेवा कैम्प लगाया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने सम्मिलित होकर योग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति लाभ उठाया उन्होंने कहा भूमिया खेड़ा में जनकल्याण योग सेवा ट्रस्ट की शाखा भूमिया खेड़ा की कक्षा के केंद्र प्रमुख संजय गर्ग के नेतृत्व में जन कल्याण योग सेवा ट्रस्ट एवं भारत विकास परिषद ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसका संचालन श्री अशोक कोरियर ने किया ।जिसमें सैकडो लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाया ।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन मंत्रीसुनीत गुप्ता योगाचार्य ने कहा जनकल्याण योग सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में शामली में कई स्थानों पर शुगर मिल, हिंदू कॉलेज, भूमिया खेड़ा आदि स्थानो पर शाखाओं में संगठन योग कराता है ,जो व्यक्ति प्रतिदिन इन कक्षाओं में आकर योगा करता है‌ उसके शरीर की सभी बीमारियां खत्म हो जाती हैं और शरीर निरोगी रहता है इसलिए सभी व्यक्तियों को संगठन की कक्षाओं में पहुंचकर योगा करना चाहिए इसके उपरांत सुनीत गुप्ता योगाचार्य ने प्राणायाम और ध्यान की क्रिया कराई । अमन गोयल में सूक्ष्म योग कराया । भूमिया खेड़ा योगा की कक्षा के केंद्र प्रमुख संजय गर्ग ने कहा जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के द्वारा भूमिया खेड़ा में स्थित सुबह के समय निःशुल्क योग कराया जाता है इसलिए आम नागरिकों को योगा में पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए इससे शरीर का स्वास्थ्य ठीक रहता है बैठक का समापन बंदे मातरम नारे पर समापन किया गया। इस अवसर पर अशोक कोरियर, कुलश्रेष्ठ सैनी,सुनीत गुप्ता,संजय गर्ग, अमन गोयल, अरविंद कौशिक, देशपाल कश्यप, राजकुमार चक्की वाले, नरेश कुमार, पंकज , रूपेश नामदेव, डॉ नरेश सैनी, अरुण जैन, संदीप ,मीनू शर्मा, इंदु बत्रा, रेखा नामदेव, अंगूरी देवी ,मंजू देवी ,स्वामी ,अंगूरी देवी, शिव कुमार,महिपाल सैनी, मास्टर चरण सिंह,अजय चौधरी, डॉ राजीव बंसल, श्याम कुच्छल, विनोद शर्मा , प्रदीप संगल, उमेश खुरगान, विनीत संगल, राजेंद्रगोयल , आदि मौजूद रहे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights