सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। अग्रवाल महिला संगम समिति (रजि.) की संस्थापिका ममता सिंघल द्वारा जनहित में एक अच्छी पहल कर जैन धर्मशाला, चिलकाना रोड पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। संस्थापिका ममता सिंघल द्वारा अपने जन्मदिवस के अवसर पर इस शिविर का आयोजन
किया गया । उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक संदेश दिया की नर सेवा ही नारायण सेवा है। शिविर में पहुँचे विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंतरिक रोग, हृदय, हड्डी व नेत्र रोगों का मुफ्त परामर्श दिया गया। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ई.सी.जी., बी.एम.डी. व कोलेस्ट्रॉल की निःशुल्क जाँच की गई। जिसमें सैकड़ों नागरिकों को इसका लाभ मिला। कैंप में आए सभी अतिथियों को सम्मान पत्र देकर स्वागत किया गया।

कैंप में शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति और शहर की सभी संस्थाएं उपस्थिति रही और सभी ने इस कार्य की सराहना की। समिति ने सभी सहयोगी चिकित्सकों, पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। ममता सिंघल ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ समाज का निर्माण।
होना रहा। कैंप में संस्था के सभी पदाधिकारी अध्यक्ष पूनम माहेश्वरी सचिव अल्पना गुप्ता कोषाध्यक्ष वर्तिका गोयल रुचि बिंदल ने मंच संचालन किया और सारिका सिंघल, उषा गर्ग, निधि बंसल, वंदना गोयल, लक्ष्मी गोयल, निशा गोयल, रसू गुप्ता, नीलम गुप्ता, प्रीति सिंघल, नमिता गोयल, रजनी गर्ग,गरिमा मित्तल सहित संस्था के करीब 80 मेंबर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights