बिजनौर, 0१ अप्रैल । जनपद बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र के गांव जटपुरा भोंडा की बस्ती में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने बुधवार काे प्रदर्शन किया। शराब दुकान काे बन्द करने की मांग की है। महिलाएं प्रस्तावित शराब की दुकान पर बैठ गईं और विरोध प्रदर्शन किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि माेहल्ले वालाें काे कहना है कि उन्हें पता चला है कि बस्ती में एक शराब की दुकान खुल रही है। वाे लाेग यह नहीं चाहते कि यहां दुकान खुले और इसी काे लेकर एकजुट हो उठे। महिलाएं अपने घरों से बाहर निकल आईं और विरोध प्रदर्शन करने लगीं।प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि बस्ती में शराब की दुकान खुलने से उनके परिवार प्रभावित होंगे। उनका यह भी तर्क था कि इससे महिलाओं का आना-जाना मुश्किल हो जाएगा। सूचना मिलने पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
