up-road-accident-death

अमेठी, 06 अप्रैल । उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर रोड स्थित बाईपास पर सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिले दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल रवि कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि अनिकेत सिंह (22) और सुजल सिंह (23) रोशनी मजरे कोरारी गिरधरशाह के रहने वाले थे। यह दोनों युवक बाइक से एक निमंत्रण में हथकिला गए थे। रविवार रात 8:30 बजे वापस अपने घर लाैट रहे थे। वे दाेनाें संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे घायल अवस्था में पाए गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलाें काे इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज ले गये, जहां पर इलाज के दौरान अनिकेत की मौत हो गई। सुजल को गंभीर अवस्था में परिजन लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अनिकेत अपने घर का इकलौता संतान था, जिसकी मृत्यु के बाद परिजन सदमे में है।

कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने पंचायत नामा भरते हुए शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights