उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को 22 मृत पुलिस कर्मियों और पांच विकलांग कर्मियों के परिवारों को पुलिस वेतन पैकेज (पीएसपी) के तहत 41.60 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत कुल 27 लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए।

बयान में कहा गया है कि डीजीपी ने व्यक्तिगत रूप से मृत कर्मियों के परिवार के सदस्यों और विकलांग पुलिसकर्मियों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम पूछा और उन्हें विभाग से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एक हालिया मामले का हवाला देते हुए, पुलिस ने कहा कि जीआरपी गोंडा में तैनात एक कांस्टेबल आकाश सिंह ने 31 मार्च को एक आरोपी को भागने से रोकने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आने से अपने दोनों पैर खो दिए। उनके परिवार को पीएसपी के तहत 1.5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights